छत्तीसगढ़

बाल दिवस पर योग एवम सम्पूर्ण टीकाकरण की जानकारी

शा .उच्च .मा .विद्यालय कोसला पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा में 14 नवम्बर बाल दिवस केअवसर पर भारत स्काउट्स गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के निर्देशानुसार कोविड-19सम्पूर्ण टीकाकरण जागरूकता की जानकारी व योगा अभ्यास का आयोजन विद्यालय की व्याख्याता व गाइड आर्गेनाइजिंग कमिश्नर सुमन लता यादव के द्वारा किया गया।इस शिविर में बी पी 6 के सभी स्टेप्स ,ॐ का उच्चारण, प्रार्थना,व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कुछ प्रमुख आसनों की जानकारी सुमन लता यादव मैडम के द्वारा छात्र छात्राओं को दी गई।उन्होंने बताया कि बी पी 6 के बहुत फायदे है।नियमित योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है।ग्यारहवीं की छात्रा अंजली साहू व मेघा पटेल के द्वारा बच्चों को कई प्रकार के कलेप्स करवाकर उनका मनोरंजन किया गया।योगाभ्यास के पश्चात बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों ने मिलकर श्रम दान कर अपने विद्यालय की सफाई भी की।यादव मैडम के द्वारा बच्चों को बताया गया कि देश में हर साल 14 नवम्बर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है।चाचा नेहरू का कहना था कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भूमिका होती है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।शा.उच्च.मा. विद्यालय कोसला में भी बाल दिवस हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *