रायगढ़, 26 मार्च 2026/sns/- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07762-222972 है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्र.सहायक अभियंता श्री गीतेन्द्र पटेल मोबा.नं. 94061-55333 को नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सहायक मानचित्रकार श्री आर.के.खलखो मोबा.नं.88393-90621, अनुरेखक कु.सुमन मोबा.8109992595 एवं श्री दिलीप साहू मोबा.नं.97136-25981 को नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक बनाया गया है। प्रकोष्ठ में पेयजल समस्या के निराकरण से संबंधित डाक एवं पत्राचार प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा किया जाएगा। प्रकोष्ठ प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगी। प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन के प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा एवं संबंधित सहायक अभियंताओं/उप अभियंताओं को शिकायत से अवगत करायेंगे तथा शिकायत की तिथिवार निराकरण संबंधी जानकारी उल्लेख रजिस्टर में होगा। जिला स्तर पर खण्ड कार्यालय रायगढ़ एवं प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा विकासखण्ड स्तर पर समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी। शिकायत/सुझाव उक्त स्थलों पर दर्ज किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त विभागीय टॉल फ्री नंबर 1916 में भी शिकायत/ सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।
पेयजल प्रकोष्ठ हेतु उपखण्ड स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त
उपखण्ड स्तर पर भी अधिकारी-कर्मचारी पेयजल प्रकोष्ठ के तहत 30 जून 2026 तक के लिए अपने आवंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। इनमें उपखंड कार्यालय रायगढ़ में प्र.सहायक अभियंता श्री गीतेन्द्र पटेल मोबा.नं. 94061-55333, विकासखण्ड रायगढ़ प्रभारी श्रीमती आरती साव-उपअभियंता मोबा.नं.82230-63440 एवं विकासखण्ड पुसौर प्रभारी श्री गीतेन्द्र पटेल-उप अभियता मोबा.नं.94061-55333 पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। इसी तरह उपखंड कार्यालय घरघोड़ा में श्री परिमल तिवारी-सहायक अभियंता मोबा.नं.88783-59171, विकासखण्ड घरघोड़ा प्रभारी श्रीमती वर्षा महंत-उप अभियता मोबा.नं.9340725002, विकासखण्ड तमनार प्रभारी श्रीमती संध्या चतुर्वेदानी-उप अभियंता मोबा.नं.8349950218 तथा विकासखण्ड लैलूंगा प्रभारी श्री विकास एक्का-उपअभियंता मोबा.नं.7999903181 पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। उप खण्ड कार्यालय खरसिया में श्री श्रीराम नरनावरे-सहायक अभियंता मोबा.नं.94062-43647, विकासखण्ड खरसिया प्रभारी कु.उमा सिदार-उप अभियंता मोबा.नं.77480-23595 तथा उपखण्ड कार्यालय धरमजयगढ़ प्रभारी श्री जी.एस.चौहान-सहा.अभियंता मोबा.नं.8770530776 एवं विकासखण्ड धरमजयगढ़ प्रभारी श्री जे.सी.भगत-उप अभियंता मोबा.नं.9131044438 पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे।

