छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पीएससी में चयनित जिले के होन हार युवाओं को किया सम्मानित भविष्य की जिम्मेदारियों के लिये दी शुभकामनायें

बलौदाबाजार, 24 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में विभिन्न पदों पर चयनित जिले के प्रतिभावान युवाओ ने सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाक़ात की। कलेक्टर श्री सोनी ने युवाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उन्हें भावी जिम्मेदारियों की बेहतर निर्वहन के लिये शुभकामनाएं दीं। इस दौरान युवाओ के अभिभावक भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोनी ने युवाओं से संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर पीएससी की तैयारी और चयनित पद की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु नवप्रेरणा कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही उड़ान आईएएस एकेडमी से भी एमओयू हुआ है जिसमें 40 चयनित युवाओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

बताया गया कि इस बार पीएससी में जिले के 6 युवाओं का चयन हुआ है। इसमें से 4 युवाओ ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाक़ात की जिसमें उप पुलिस अधीक्षक पद पर चयनित टिकुलिया भाटापारा के हितेंद्र सिंह बाघे, आबकारी उपनिरीक्षक पद पर चयनित कटगी के देवाशीष शर्मा, सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर चयनित हरिनभट्ठा पलारी के ओजस्वी कुमार पटेल एवं नायब तहसीलदार के पद पर चयनित नेवधा के करन सोनी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *