छत्तीसगढ़

एनएच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

महासमुंद, 25 मार्च 2026/sns/- जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य शासन ने एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी की गई है, जिसके अंतर्गत संबंधित निर्माण कार्य निर्धारित शर्तों एवं नियमों के तहत संपादित किया जाएगा। यह स्वीकृति महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की सक्रिय पहल एवं जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मिला।
शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कार्य प्रारंभ करने से पहले तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना, ड्रॉइंग-डिजाइन का अनुमोदन तथा सभी शासकीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रशेखर चंद्राकर ने बताया कि निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मार्ग के स्वीकृत हो जाने से साराडीह, बरोंडा मार्ग में आवागमन सुगम हो जाएगी। लोगों को राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व केनाल लिंक मार्ग को भी शासन द्वारा स्वीकृति मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *