जांजगीर-चांपा, 25 मार्च 2026/sns/- प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु तैयारी करायी जाती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक, जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक, प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक एवं प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 10 मई को निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टर परिसर जांजगीर से प्राप्त कर सकते है।

