कवर्धा, 25 मार्च 2026/sns/-कबीरधाम जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा, विकासखंड कवर्धा एवं लडुवा, विकासखंड पंडरिया में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभिभावक आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं प्राथमिकता का निर्धारण 13 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान आवेदक 16 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। इसके पश्चात लॉटरी एवं विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक संपन्न की जाएगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों का संबंधित विद्यालय में प्रवेश 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान
रायगढ़, 9 मार्च 2026/sns/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ रायगढ़ द्वारा जिला आयुर्वेद कार्यालय में विभाग में कार्यरत महिला चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं […]
बस्तर संभाग के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया
बस्तर संभाग के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया उपमुख्यमंत्री ने की सरपंचों से मुलाकात
शैक्षणिक संस्थानों के आस- पास के दुकानों में मादक पदार्थ बिक्री की संयुक्त टीम ने की जांच
बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कोटपा एक्ट के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि अंतर्गत संचालित दुकनो में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट,तम्बाकू एवं उसके उत्पाद बिक्री की जांच संयुक्त टीम द्वारा की गई। राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त जांच टीम द्वारा बलौदाबाजार स्थित स्कूल -कॉलेज के 100 मीटर […]

