कवर्धा, 25 मार्च 2026/sns/-कबीरधाम जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा, विकासखंड कवर्धा एवं लडुवा, विकासखंड पंडरिया में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभिभावक आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं प्राथमिकता का निर्धारण 13 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान आवेदक 16 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। इसके पश्चात लॉटरी एवं विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक संपन्न की जाएगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों का संबंधित विद्यालय में प्रवेश 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बाबा गुरूघासीदास जी के आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में समरसता, शांति एवं प्रेम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 19 दिसम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव शहर के गुरूघासीदास धर्मशाला गुरूघासीदास चौक नंदई रोड में आयोजित सत्यमूर्ति परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा […]
कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
रायगढ़, 28 अगस्त 2025/sns/- रायगढ़ में आयोजित हो रहे चक्रधर समारोह के मंच पर दिल्ली से पधारे देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के 40वें संस्करण की शुरुआत उनके प्रस्तुति से हुई।जयपुर घराने के वरिष्ठ कलाकार पंडित गंगानी ने अपनी अद्भुत नृत्य […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रोजेक्ट दिव्य धुन के बच्चों को दी 11 हजार की प्रोत्साहन राशि
रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मंडपम रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में *प्रोजेक्ट दिव्य धुन* के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों ने तबला, गायन एवं अन्य विधाओं में मनमोहक प्रस्तुति दी। *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार की राशि […]


