छत्तीसगढ़

संविदा पदों पर भर्ती हेतु 7 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित  


रायगढ़, 21 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायतों मंे संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत विकास खंड परियोजना प्रबंधक के 4 पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक के 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन 7 अप्रैल 2026 को शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.) पिन नंबर 496001 के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://raigarh.gov.iपर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *