दुर्ग, 20 मार्च 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले हेतु निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे 05 अप्रैल 2026 के पूर्व रिक्त पदों की जानकारी छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित कर सकते हैं। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियाँ प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर ’रोजगार मेला हेतु पंजीयन’ कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोक्ता का जी.एस.टी. क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
बाढ़ से जुड़ी मदद के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तैयार आपदा राहत हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, आवश्यक सहायता के लिए करें संपर्क
मोहला, 24 जून 2025/sns/- आगामी मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 14 में यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07747 2 99613 है । […]
भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 10 मार्च तक
बलौदाबाजार, 02 मार्च 2026/sns/-भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जुलाई 2007 से 02 जनवरी 2009 आयु 17 से 22 वर्ष के मध्य हुआ […]
स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
रायपुर, 16 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता […]

