अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लुण्ड्रा के उदारी निवासी अनिता पैकरा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस धीरज कुमार पैकरा, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी कौशल राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस रामकुमारी, तहसील लुण्ड्रा के कोट निवासी प्रदीप नगेशिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस पुनीता नगेशिया, तहसील लुण्ड्रा के खालपोड़ी निवासी दिनेश्वरी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सहदेव सिंह एवं तहसील रघुनाथपुर के बदगरी निवासी घुरनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मोहनी साण्डिल्य को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले […]
शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं से 8 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2025/sns/-भारतीय थल सेना द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित आनलाइन परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के युवाओं को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालय सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला में दिया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए […]
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित दर पर कराया गया खाद का वितरण
राजनांदगांव, 07 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर द्वारा […]


