कोरबा, 19 मार्च 2026/sns/-कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
सुकमा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
सुकमा, 05 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सुकमा में कैटेगरी-सी (नो मैपिंग) मतदाताओं के दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण सुनवाई आयोजित की गई।यह सुनवाई सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (शहरी), सुकमा के कार्यालय में संपन्न हुई, जहाँ मतदाताओं […]
राजीव गांधी महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
मुंगेली, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना […]
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशन महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के संबंध में 19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर कन्या शाला अकलतरा में विशेष जागरूकता […]

