राजनांदगांव, 18 मार्च 2026/sns/-माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में शामिल होने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सेवा पंडालों में ड्यूटी लगाए गए सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आरएचओ, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं मितानिन, टेनरों की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव तथा डोंगरगढ़ में आयोजित कर तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सेवा पंडालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवा, सीपीआर तथा पर्याप्त मात्रा में ओआरएस व जीवन रक्षक घोल रखने के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी मेला डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि मेला के दौरान 15 एम्बुलेंस एवं 3 बाईक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। मेला में 23 चिकित्सा अधिकारी, 36 आयुष चिकित्सा अधिकारी, 15 आरएमए, 252 पैरामेडिकल स्टॉफ, 114 मितानीन की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गयी है। साथ ही 5 दवा वितरण केन्द्र के माध्यम से 24 घंटे दवा वितरण की सुविधा रहेगी। मेला के दौरान पुराना अस्पताल डोंगरगढ़, छिरपानी अस्पताल, पुराना अस्पताल राजनांदगांव मेें कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही 45 निजी अस्पतालों द्वारा 17 स्थानों पर पदयात्रियों एवं दर्शनार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
संबंधित खबरें
सम्पर्क केन्द्र की पहल पर पशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु संवाद एवं टीकाकरण अभियान का आयोजन विशेष अभियान के तहत तीन दिन में 1438 पशुओं का टीकाकरणसम्पर्क केन्द्र की पहल पर पशु स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु संवाद एवं टीकाकरण अभियान का आयोजन
बलौदाबाजार, 01 जुलाई 2025 /sns/- जिले में पशुधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में सम्पर्क केन्द्र की पहल पर 27 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. नरेन्द्र सिंह ने जिले के 10 ग्राम पंचायतों से सीधे संवाद स्थापित किया। […]
ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही
राजनांदगांव, 27 अगस्त 2025/sns/- राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए ग्राम के गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही थी। गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे […]
बालिका जागरूकता कार्यक्रम ष्मायद नुनी कार्यक्रम का शुभारंभ
सुकमा, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में गुरुवार को बालिका जागरूकता कार्यक्रम ष्मायद नुनीष् कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सुकमा जिले में संचालित 20 बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, मानसिक […]



