राजनांदगांव, 18 मार्च 2026/sns/-माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में शामिल होने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत डोंगरगढ़ पहुंचने वाले पदयात्री मार्गों पर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य किया जा रहा है। प्रमुख पदयात्री मार्ग मोतीपुर सुकुलदैहान-मुसरा-अछोली डोंगरगढ़ मार्ग में झाड़ू लगाने के साथ-साथ पेड़ों एवं पुल-पुलियों की पुताई तथा जंगल-झाड़ी की साफ-सफाई कराई जा रही हैइसी प्रकार डोंगरगढ़ आने वाले अन्य प्रमुख मार्गों जैसे तुमड़ीबोड़-राका-बधियाटोला-डोंगरगढ़, खैरागढ़-ढारा-डोंगरगढ़-चिचोला, डोंगरगढ़-बोरतलाव, गाजमर्रा-राजकट्टा तथा कोलिहापुरी-मेंढ़ा-मुरमुंदा मार्गों पर भी साफ-सफाई के साथ सावधानी सूचक सूचना बोर्ड, संकेतक बोर्ड, पुल-पुलियों पर हेजार्ड मार्कर तथा पेड़ों में ट्री-स्टड्स सहित अन्य आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में बांस-बल्ली से जिगजैग बैरिकेडिंग तथा बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए स्पीड ब्रेकरों की रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। मेला स्थल में भी भारी भीड़ एवं यातायात नियंत्रण के लिए पूर्व वर्षों की भांति विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लाखों पदयात्री श्रद्धालुओं को सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
संबंधित खबरें
केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का एकदिवसीय रायपुर प्रवास, तोखन साहू ने किया आत्मीय अभिनंदन
केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का एकदिवसीय रायपुर प्रवास, तोखन साहू ने किया आत्मीय अभिनंदन केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे। विमानतल पर उनका स्वागत केन्द्रीयआवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया।प्रवास के दौरान श्री खट्टर ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम […]
पीएम आवास के अल्प प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिव व अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई विस्तृत समीक्षा एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रायगढ़ जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत पाठरे द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सातों जनपद […]
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव इसे बनाएं अनुशासन मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहसपुर लोहारा के ग्राम सिल्हाटी स्कूल निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिए सफलता के मंत्र
कवर्धा, 04 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा और नवाचार को लेकर प्रशासन जिस तरह सक्रिय भूमिका निभा रहा है, उसका एक जीवंत उदाहरण सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम सिल्हाटी में देखने को मिला, जहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।कलेक्टर श्री […]

