राजनांदगांव, 18 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आज रायपुर के जयस्तंभ चौक में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से *स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत विदेशी कंपनियाँ भारत छोड़ो का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज रायपुर के जयस्तंभ चौक में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से *स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत विदेशी कंपनियाँ भारत छोड़ो का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई ।तत्पश्चात् कबीरपंथ के संत श्री देवकर साहेब […]
आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक -राजेश
बीजापुर, 12 फरवरी 2026/sns/-राजेश एक साधारण ग्रामीण परिवार से संबंध रखता है, उसका जन्म एक आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार में हुआ। जहां आजीविका के सीमित साधन, अशिक्षा तथा सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन प्रमुख समस्याएं थी। परिवार की आय मुख्तः कृषि मजदूरी पर आधारित थी जिससे परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिनाई से हो […]
लता यादव को मिला अपना पक्का घर
बलौदाबाजार,18 मार्च 2026/sns/-सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल की ग्राम पंचायत अमोदी में एक और परिवार का पक्का घर बनने का सपना साकार हुआ है। योजना के तहत हितग्राही लता […]

