बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026/sns/-जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के अंतर्गत लक्ष्य अनुसार कृत्रिम जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण एवं नवीनीकरण तथा जल संचयन एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को किए गए कार्यों की जानकारी जेएसजेबी 2.0 पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
बच्चों के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाईन आवेदन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2025/sns/- जिले के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 अगस्त 2025 तक भारत सरकार के पोर्टल अवार्ड्स […]
आईटीआई राजनांदगांव में अप्रेंटिसशिप मेला 9 फरवरी को
राजनांदगांव, 04 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएपीएस) के तहत 9 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया गया है। अप्रेंटिसशिप मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी शासकीय एवं निजी औद्योगिक […]
भेद-भाव पर कानूनी सुरक्षा जिला विधिक सेवा कोरबा की प्रभावी पहल
कोरबा, 03 दिसंबर 2025/sns/-छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन अनुसार स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर इस वर्ष की थीम ‘‘ मेरा स्वास्थ्य, […]

