अम्बिकापुर, 17 मार्च 2026/sns/- संचालक, कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 01 अप्रैल 2026 से भौतिक चालान का प्रचलन समाप्त कर सिर्फ ओवर द काउंटर (OTC) mode के माध्यम से ही जनरेट किए जाने वाले चालान से शासकीय प्राप्तियां स्वीकार करने के निर्देश दिए गए है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 01 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन चालान की व्यवस्था को समाप्त करते हुए ओवर द काउंटर (OTC) mode के माध्यम से चालान की व्यवस्था को लागू किया गया है। इस कार्य की सम्पूर्ण प्रक्रिया जिला प्रशासन सरगुजा की वेबसाइट में उपलब्ध है, जहां से डाउनलोड कर देखा जा सकता है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि नवीन प्रणाली के लागू होने के उपरांत अव्यवस्था या जानकारी के अभाव में समस्या न हो इस हेतु चालान जमा करने की नवीन प्रणाली हेतु ओवर द काउंटर ((OTC) mode के संबंध में 19 मार्च 2026 को 12ः00 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, बैंकों तथा जिले में संचालित च्वाइस सेंटर के संचालकों को भी उपस्थित होने कहा गया है।

