छत्तीसगढ़

वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर सरगुजा जिले के स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन

अम्बिकापुर, 17 मार्च 2026/sns/-  जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 16 मार्च 2026 से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2025-26 प्रारंभ हो चुका है, जो क्रमशः समय प्रातः 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक तथा 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक संचालित होंगे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाओं के दौरान 16 मार्च 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक शाला संचालन समय में परिवर्तन कर विद्यालयों का संचालन प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक नियत किया गया है। हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा/स्थानीय परीक्षा एवं मूल्याकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *