मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंच छोड़कर किया बुजुर्गों का सम्मान, विनम्रता देख ब्राह्मण समाज हुआ गदगद
रायपुर, 15 मार्च 2026 / SNS
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सम्मान के समय मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों से कहा कि बुजुर्गों को मंच पर बुलाने की आवश्यकता नहीं है, वे स्वयं उनके पास जाकर उनका सम्मान करेंगे। इसके बाद उन्होंने मंच से उतरकर बुजुर्गों के बीच जाकर उनका सम्मान किया।
मुख्यमंत्री की इस विनम्रता और सम्मानजनक व्यवहार को देखकर ब्राह्मण समाज के लोग गदगद हो उठे। समारोह में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की जमकर सराहना की और इसे बुजुर्गों के प्रति सच्चे सम्मान का प्रतीक बताया,बुजुर्गो ने भी मुख्यमंत्री जी क़ो खूब आशीर्वाद दियाल






