छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण


राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *