छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह का किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, राजस्व से संबंधित मुद्दों तथा भू-अभिलेख सुधार से जुड़ी मांगों को विस्तार से सुना। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आगामी 21 मार्च 2026 को ग्राम कोपेडीह में राजस्व शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि ग्रामीणों को गांव में ही राजस्व संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने राजस्व शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
राजस्व शिविर में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख सुधार सहित अन्य राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में राजस्व शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *