राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरूपयोग के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों को जप्त किया गया। सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों की संयुक्त जांच दल द्वारा कुल 15 संस्थानों का औचक निरीक्षण कर 47 घरेलू गैस सिलेण्डर को जप्त करने की कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय एवं गुरूद्वारा चौक स्थित पाठक भोजनालय व शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्टेडियम रोड पर स्थित कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी तथा उरईडबरी स्थित जाप ढाबा, फार्म टू टेबल और अनमोल पंजाबी ढाबा में भी कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को कई व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने के संबंध में शिकायते मिल रही थी। कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करना नियमों के विरूद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति को भी प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दी शुभकामनाएं
कवर्धा, 19 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के जन्मदिन पर आज विधायक कार्यलय कवर्धा में कबीरधाम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए राज्य और जिले के विकास कार्यों […]
जनदर्शन कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश 149 लोगों ने सौंपे आवेदन
मुंगेली, 23 जुलाई 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से रूबरू होते हुए उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने विभाग से संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए पुलिस विभाग के […]
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला न्यायालय में विशेष जागरूकता शिविर संपन्न
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला न्यायालय परिसर राजनांदगांव में सेन्ट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेन्टल हेल्थ एण्ड न्यूरो सांइस देवादा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुषमा सावंत ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर […]

