राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-विश्व श्रवण दिवस पर कम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि विश्व श्रवण दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य श्रवण हानि (सुनने की समस्या) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कान एवं श्रवण स्वास्थ्य की देखभाल को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बच्चों में श्रवण समस्याओं को शीघ्र पहचान, समय पर हस्तक्षेप, सामुदायिक जागरूकता तथा शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर हितग्राहियों को 5 श्रवण यंत्र, 3 एलएस ब्रेस, 2 स्टिक एवं 1 ट्राइपॉड प्रदान किए गए। साथ ही सीआरसी की महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों की सेवा में उनके समर्पण एवं संस्थान की प्रगति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, विभागाध्यक्ष ईएनटी विभाग मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव डॉ. राहुल सिंह चौहान तथा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मिथलेश शर्मा, डॉ. गौर, डॉ. अश्विनी शेट्टी दिवाकर, डॉ. तृप्ति पंजवानी, श्री अंकित राज व्यास, निदेशक सीआरसी राजनांदगांव सुश्री स्मिता महोबिया, डॉ. तृप्ति पंजवानी, प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट सुश्री चुनमुन मोहंती, श्री प्रशांत मेश्राम, श्रीमती भावना पाली, श्रीमती मुक्ता साहू, सुश्री चुनमुन मोहंती, श्रीमती अंजली शर्मा, श्री पुस्पेंदु जाना, सुश्री प्रेरणा आसिया, सुश्री फरीदा, सुश्री रोशनी, श्री हेमंत सिन्हा, श्री भानु प्रताप साहू सहित लाभार्थी, कर्मचारियों, विद्यार्थियों उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यो की हुई गहन समीक्षा
कोरबा, 10 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य […]
प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने की विभागीय समीक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
सुकमा, 12 नवम्बर 2025/sns/- मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए, जिससे प्रत्येक पात्र […]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 दिसम्बर को16 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति14 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
जांजगीर-चांपा, 2 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 आर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में आयोग द्वारा जारी संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री […]

