छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती रैली 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक होगी आयोजित

सुकमा, 12 मार्च 2026/sns/-भारतीय सेना में वर्ष 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) द्वारा सूचना जारी की गई है।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर) तथा अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सेना द्वारा निर्धारित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं शारीरिक मानकों के अनुरूप ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण लिया जाएगा।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) से संपर्क कर सकते हैं या जॉइन इंडियन आर्मी हेल्प डेस्क का उपयोग कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *