अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Join Indian Army तउल की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। वेबसाइट पर “Agnipath” लिंक पर क्लिक कर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीयन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संचार विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर सिस्टम द्वारा रोल नंबर जनरेट किया जाएगा। परीक्षा तिथि से लगभग 10-15 दिन पूर्व अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को रैली भर्ती, मेडिकल परीक्षण तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हॉकी में देश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर रही देश का नाम रोशन उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
राजनांदगांव, 08 दिसम्बर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि अस्मिता हॉकी लीग के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के यादगार पल में आने का […]
सुकमा में “उल्लास“ की लहर स्थानीय संस्कृति और नवाचार देख हुए गदगद
सुकमा, 09 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की उच्च स्तरीय टीम ने दो दिवसीय बस्तर संभाग प्रवास के दौरान सुकमा जिले के विभिन्न “उल्लास“ साक्षरता केंद्रों का दौरा किया। 08 और 09 जनवरी को हुए इस मूल्यांकन कार्यक्रम में टीम ने जिले में चल रहे साक्षरता अभियानों की जमीनी […]
भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां
रायगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के सातवें दिन शास्त्रीय नृत्य भारतनाट्यम की अद्भुत छटा मंच पर बिखरी। चेन्नई की प्रतिष्ठित कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत एकताल आलारिप्पु से की। इसके बाद तिल्लाना, भगवान शिव को समर्पित वेल्लियंबलम, कंचदलायताशी, […]

