छत्तीसगढ़

वयोवृद्धों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए तीन दिवसीय NPHCE प्रशिक्षण शुरू


बीजापुर, 10 मार्च 2026/sns/-जिले में वयोवृद्ध नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम NPHCEके अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 9 से 11 मार्च तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर के प्रशिक्षण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित हो रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजापुर जिले के चारों ब्लॉकों से आए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान वयोवृद्धों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, देखभाल और उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में जिला अस्पताल की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ प्राची सिंह कर्णेवार द्वारा प्रतिभागियों को संबंधित विषयों पर व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ जिले में वयोवृद्ध नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और उपचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *