छत्तीसगढ़

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 होग़ा प्रारम्भ,एक लाख से अधिक संरचना निर्माण का लक्ष्यलोक सेवा गारंटी के आवेदनो का तय समय में निराकरण के निर्देश

बलौदाबाजार, 10 मार्च 2026/sns/-जल संरक्षण हेतु जल संचय जनभागीदारी 2.0 एवं मोर गांव, मोर पानी अभियान 2.0 प्रारम्भ होग़ा। इस अभियान के तहत जिले में आगामी माह मई 2026 तक लगभग 109300 विभिन्न जल संरचनाओं क निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा के दौरान मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि गिरते भू -जल स्तर से केन्द्र एवं राज्य सरकार चिंतित है एवं भू जल स्तर बढ़ाने के लिये जनभागीदारी से जल संचयन हेतु विभिन्न संरचनाओं क निर्माण जरुरी है। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराने कहा। उन्होंने राजस्व एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि आवेदनों क निराकरण तय समय पर हो जाना चाहिए। समय- सीमा से अधिक होने पर सम्बधित अधिकारी को नोटिस जारी होने के साथ ही नियमानुसार वसूली की कार्यवाही भी होगी। इसी तरह अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणो को भी अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खेल मैदान एवं अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में कोटवार व पटवारी रहने के बावजूद शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। जहां भी अतिक्रमण है तहसीलदार तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। एसडीएम राजस्व की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण पर जरूर समीक्षा करें और जो भी समस्या हो उसका निराकरण करें। उन्होंने स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों की मोबाइल एप्प के द्वारा अनिवार्य रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के लिये निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु विकासखंडवार ग्राम पंचायत क्लस्टर में शिविर आयोजित करने के निर्देश सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में समय सीमा के विभागवार लंबित आवेदन, सीपीग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, कलेक्टर जनदर्शन आदि की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, अभिषेक गुप्ता सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *