जांजगीर-चांपा, 10 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी वार्ड कमांक 07 (शिवरीनारायण) में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती करने हेतु 24 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनीपतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान
कोरबा, 24 नवम्बर 2025/sns/-पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई […]
अमीन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2025/sns/-व्यापम ने जल संसाधन विभाग के बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अमीन पद के लिए 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अमीन का कार्य राजस्व विभाग के पटवारी जैसे कार्य होता है जो जल संसाधन विभाग के नाप जोख आदि का विवरण तैयार करते हैं। इसी तरह व्यापम ने छत्तीसगढ़ […]

