छत्तीसगढ़

प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई के लिए आवेदन 15 मार्च तक

बिलासपुर, 10 मार्च 2026/sns/-स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत अकलतरी (बिल्हा) में प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई (एम.आर.एफ.) की स्थापना की जाएगी। इस इकाई के माध्यम से प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। इसमें बेलिंग (10 एचपी), फटका (15 एचपी), श्रेडिंग/ग्राइंडर (20 एचपी), कन्वेयर बेल्ट, वजन मशीन, प्लास्टिक ग्रेनुवल, स्क्रूडर-मदर बेबी (40-50 एचपी), प्रेस मशीन, कटर मशीन (3-5 एचपी), एग्रो मशीन मोटर सहित (70-80 एचपी), वाटर टेंक, वाशिंग प्वाईंट-ड्रॉयर, कॉर्डिंन्ग मशीन, फायर सेफ्टि मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों को प्रारंभिक चरण में स्थापित करते हुए कार्य का क्रियान्वयन सह संचालन किया जाना होगा। यह कार्य ग्राम पंचायत के स्वच्छाग्राही व सक्रिय समूहों को संलग्न कर संपादित किया जावेगा। पी.डबलू.एम. इकाई का क्रियान्वयन सह संचालन शासन-जिला द्वारा तय नियम व शर्तों के अधीन रहेगा।
इस संबंध में इच्छुक रिसाइकलर्स एवं फर्म जिला पंचायत कार्यालय में 15 मार्च 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तर पर गठित समिति, कलेक्टर व अध्यक्ष द्वारा प्राप्त अनुमोदन उपरांत प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई के संचालन हेतु रिसाइकर्लस या फर्म का अंतिम चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *