बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा आज कसडोल विकासखंड के भ्रमण पर निकले। उन्होने कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दवा वितरण केन्द्र में एक ही फार्मासिस्ट होने के कारण मरीजों को दवा प्राप्त करने में हो रही समस्या को दूर करने जीवन दीप समिति से 2 फार्मासिस्ट की व्यवस्था करने तथा मेल एवं फीमेल वार्ड को पृथक-पृथक संचालित कर शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी में पंजीयन व्यवस्था सहित सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दो दिन से बढाकर महीने में तीन दिन 7,14 एवं 21 तारीख को उपलब्ध कराने कहा। कुष्ठ रोग क़क्ष में एक मरीज को मेडिकल किट व चप्पल वितरण किया। दवा भण्डारण क़क्ष में उपलब्ध दवाई की सूची, कालातीत दवाइयां को अलग करने की अवधि आदि की जानकारी ली। आपातकालीन क़क्ष के निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसे नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एनआरसी क़क्ष में भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित डायट चार्ट अनुसार समय पर पूरक पोषण आहार देने के निर्देश दिये। फिजियोथिरेपी क़क्ष में उपचारत मरीजों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने फिजियोथिरेपिस्ट की बेहतर कार्य की सराहना करते हुए निरंतरता बनाए रखने कहा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, आर.आर.दुबे एसडीएम, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
आईटीआई करतला में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन 23 जुलाई तक
कोरबा, 17 जुलाई 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था करतला जिला कोरबा में संचालित एकवर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय-कोपा, मेकेनिक डीजल और वेल्डर तथा द्विवर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर में रिक्त स्थानों में प्रवेश के लिए 23 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट- […]
कलेक्टर एवं एसपी ने पुलिस अधिकारी और जवान के तिरंगा रैली को किया रवाना
जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में निरन्तर जनजागरूकता निर्मित करने सहित देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, बाइक रैली इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर श्री हरिस एस […]
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]


