छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पद पर सीधी भर्ती हेतु 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद, 07 मार्च 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला महासमुंद में सहायक ग्रेड-03 के नियमित एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। यह भर्ती संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर से प्राप्त अनुमति के आधार पर की जा रही है।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 सायं 5ः00 बजे निर्धारित की गई है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *