बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/-अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण एवं अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण तहसील एवं जनपद स्तर पर हो जाना चाहिए। इसके लिये लोगों को जिला कार्यालय न आना पड़े यह सुनिश्चित हो। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने यह निर्देश मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान छोटी-छोटी समस्याओं से सबंधित आवेदनों की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय, सीएमजीएसवाय से समाबंधित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है उनकी चिन्हांकन कर प्राथमिकता से मरम्मत शुरू करें और सभी मरम्मत कार्य बारिश से पहले 15 जून तक पूरा कराएं। इसी तरह सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए ब्रेकर में सफेद पट्टी लगाने, ब्लैक स्पॉट के पास संकेतक लगाने तथा शोल्डर ठीक सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड को मुख्य मार्ग से सीधे नहीं मिलना चाहिए बल्कि दाएं-बाये ओर से घुमावदार ताकि दुर्घटना न हो। उन्होंने सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और कोई समझौता नहीं करने के हिदायत दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल पहुंचाने के कार्य के दौरान पाइप लाइन बिछाने में सड़क खोदकर फिर से भरने और गांव के अंतिम घर के नल पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश पीएचई के अधिकारी को दिये। इसके साथ ही जल संरक्षण हेतु हैंडपम्प के पास सोखता गड्ढों का निर्माण करने कहा। कलेक्टर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल द्वारा विभागों के लिये निर्धारित संकेतको के अनुसार लक्ष्य पूरा कर चौम्पियन जिला बनाने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपीग्राम्स, जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, राजस्व न्यायालय आदि में लंबित आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या गौतम, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसील जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रायगढ़ की सौम्या शर्मा ने कथक से बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के छठवें दिन मंच पर रायगढ़ की कु.सौम्या शर्मा ने अपनी अद्भुत कथक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने तीन ताल में गणेश वंदना, जयपुर घराने के तोड़े-तुकड़े, 16 चक्कर, जुगलबंदी फुटवर्क और राग केदार पर एक तराना प्रस्तुत किया। उनकी भाव-भंगिमाओं, ताल-लय और […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 दिसंबर को-निजी क्षेत्र के 530 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग, 28 नवंबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 04 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 530 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जायेगी। जिसमें कायरोस सिक्युरिटी, हेल्थ एवं कम्पोजिट सर्विस प्रा० लि० हैदराबाद के सिक्युरिटी गार्ड एवं […]
1 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से पचराही–बोदा सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
कवर्धा, 07 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख 99 हजार रुपये की लागत से पचराही से बोदा तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की नई राह खोलेगी। जिला पंचायत […]

