छत्तीसगढ़

संवाद और समन्वय से जिले में विकास कार्य को गति और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचायी जाएगी -कलेक्टर कुलदीप शर्मा

बलौदाबाजार, 2 मार्च 2026/sns/- जिले के नये कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ होने पर गर्व होने की बात कही तथा संवाद और समन्वय से जिले में विकास को गति देने व योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिला धार्मिक,सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण होने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में भी अग्रणी है। पर्यटन की भी बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिले में क़ानून- व्यवस्था के साथ ही शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सबका सहयोग जरुरी है। अधोसंरचना विकास के साथ ही विभिन्न योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।कृषि एवं उद्योगों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के इण्डिकेटर में बेहतर कार्य से राज्य में अग्रणी जिला बनाने का प्रयास होग़ा।कलेक्टर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिये पूर्व की भांति जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनी जाएगी। इसके साथ ही समय -समय पर कार्यालय में भी मुलाक़ात कर सकते हैं।इस दौरान पत्रकारों द्वारा उठाए गए समस्याओं एवं सुझाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच उपरांत कार्यवाही करने का आश्वासन दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते एसडीएम प्रकाश कोरी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *