बीजापुर, 02 फरवरी 2026/sns/-होली पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त पंजीकृत किसानों को राशि हस्तांतरित की। इस निर्णय के तहत बीजापुर जिले के 17,616 किसानों के खातों में 80 करोड़ 89 लाख से अधिक की अंतर राशि ट्रांसफर की गई, जिससे जिले भर में खुशी का माहौल है।
चारों ब्लॉकों में भव्य किसान सम्मेलन- बीजापुर जिले के चारों ब्लॉकों में किसान सम्मेलनों का आयोजन किया गया। उसूर ब्लॉक के सुदूर अंचल पामेड़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नैमेड़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सहभागिता रही।
किसानों ने अंतर की राशि पाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद- योजना से लाभान्वित किसानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा कि सुशीला मिंज ने कहा, “होली से पहले खाते में अंतर की राशि आना हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। इससे खेती के आगामी कार्यों और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।”
संजय कुड़ियम ने बताया, “सरकार की यह पहल किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। समय पर राशि मिलने से बीज और खाद की व्यवस्था आसान हो गई है।”
नारायण पोंदी ने कहा- “हम जैसे सुदूर क्षेत्र के किसानों तक योजना का लाभ पहुँचना बड़ी बात है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।”
सोनमति कोरसा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,- “मुख्यमंत्री जी ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। अंतर की राशि से हमें खेती में नई ऊर्जा मिली है।”
त्योहार की खुशियाँ हुई दोगुनी- होली से पहले मिली इस आर्थिक सहायता ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी हंे कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिली यह राशि किसानों को खेती-किसानी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

