राजनांदगांव, 02 फरवरी 2026/sns/-प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि होली उत्सव पर 4 मार्च 2026 को मदिरा दुकानें बंद रहेगी। होली पर्व के अवसर पर अवैध मदिरा धारण, विक्रय, परिवहन पर रोकथाम के लिए जिले के समस्त कार्यपालिक स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गयी है। इस दौरान जिले में कहीं भी अवैध मदिरा धारण, विक्रय, परिवहन के संबंध में तथा मदिरा दुकानों में अधिक दर पर मदिरा विक्रय की सूचना टोल फ्री नंबर 14405 तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री मुकेश वर्मा के मोबाईल नंबर 8412900180 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा नगर पालिका कुम्हारी को 16 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगातें- महाविद्यालय भवन की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा
दुर्ग, 31 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकुद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्यि में आज नगर पालिका कुम्हारी में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार की लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 में […]
जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक 28 जुलाई को
कवर्धा, 26 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यो की समीक्षा बैठक 28 जुलाई को अपरान्ह 3.30 बजे जिला कार्यालय के सभा में आयोजित की गई है।
छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त
छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सामान्य दौरों में सलामी गारद समाप्त राष्ट्रीय एवं राजकीय आयोजनों में यथावत व्यवस्था संवैधानिक पदों के लिए प्रोटोकॉल जारी


