छत्तीसगढ़

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने 27 फरवरी को होगी शांति समिति की बैठक

सुकमा, 27 फरवरी 2026/sns/-होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा होली शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा करेंगे। बैठक में नगर पालिका परिषद सुकमा के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, व्यापारी संघ, पत्रकारों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में 04 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले होली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *