बलौदाबाजार, 26 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवार के लिए 4 लाख रुपये प्रति परिवार के मान से कुल 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बोरसी निवासी दानेश्वर साहू पिता विनोद साहू, तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम मल्दी निवासी शिव कुमार यदु, तहसील सुहेला अंतर्गत ग्राम आमाकोनी निवासी ताराचंद ध्रुव पिता गज्जू ध्रुव, तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम ओड़ान निवासी मनोज कुमार ध्रुव पिता नंदकिशोर ध्रुव की पानी में डूबने एवं तहसील लवन अंतर्गत ग्राम सुनसुननिया निवासी जमुना कैवर्त्य पिता सम्मेलाल केंवट की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसानो को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के छात्र भोजराज साहू ने काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड के प्रतिभाशाली छात्र भोजराज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। बीएससी […]
मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों पर नजर बनाए रखे स्वास्थ्य विभाग कलेक्टर युक्ति युक्तकरण के सभी प्रकरणों का निराकरण कर शिक्षको को कार्य भार ग्रहण कराने के दिए निर्देश
कोरबा, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर टीएल के लंबित प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बारिश को देखते हुए सुदूरवर्ती इलाको में स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि उल्टी-दस्त, बुखार सहित अन्य […]
15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 2025-26 का रायपुर में आयोजन
15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 2025-26 का रायपुर में आयोजन देशभर के 12 रेलवे जोन की टीमों के शीर्ष तीरंदाज होंगे शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित 15वीं ऑल इंडिया रेलवे आर्चरी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 को सेकरसा स्टेडियम, WRS […]


