छत्तीसगढ़

एमएसएमई और महिला उद्यमियों को मिलेगा वित्तीय सशक्तिकरण का मंच

बिलासपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों, महिला उद्यमियों तथा पीएमईजीपी और पीएमएफएमई हितग्राहियों को बैंक ऋण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला रैम्प योजना के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से मोटल सिटी बिलासपुर (नया बस स्टैण्ड, तिफरा) में आयोजित होगी। कार्यशाला में जिले के कलेक्टर सहित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं उद्योग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को बैंक ऋण की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं की पात्रता एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही वे सीधे बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से संवाद कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। जिले के सभी उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों, पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने उद्यम को नई दिशा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *