अंबिकापुर, 25 फरवरी 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में ठोस पहल करते हुए ‘सियान विवेक युवा आनंद’ (इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग इवेंट) कार्यक्रम का आयोजन राजमोहिनी भवन में किया गया। कार्यक्रम में चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा, मंजूषा भगत, महापौर, तथा प्रियंका गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों का सम्मान एवं संरक्षण, पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, पीढ़ियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना तथा सामाजिक सुरक्षा एवं भावनात्मक लगाव को मजबूत करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में बहुमूल्य योगदान है तथा युवाओं को उनके अनुभव, सीख एवं सुझावों का सम्मान करना चाहिए। उनके मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद, परिचर्चा, ‘पुरखौती किस्सा’ कहानी सत्र, पहेली एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिससे वरिष्ठजनों एवं युवाओं के बीच आत्मीय संवाद स्थापित हुआ। इस अवसर पर व्ही.के. उके, उप संचालक, समाज कल्याण सरगुजा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में फहराया तिरंगा
*हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया गणतन्त्र दिवस* *सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में फहराया तिरंगा* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान* *उत्कृष्ट कार्य हेतु 49 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभगीय झांकियों की सुंदर प्रस्तुति* बलौदाबाजार,26 जनवरी 2026/77वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षाेल्लास के साथ […]
वन विभाग की नई पहल युवाओं के लिए शुरू हुआ युवान वालंटियर प्रोग्राम
रायपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बलौदाबाजार वनमंडल ने एक सराहनीय और अभिनव पहल की है। युवाओं को वनों और प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवान‘ (युवा$वन) नामक एक विशेष वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ‘युवान वालंटियर‘ के रूप में प्रशिक्षित […]
साल्ही ग्राम पंचायत में तैयार हुआ मॉडल पीएम आवास, अन्य ग्रामीणों को भी मिला प्रोत्साहन
पीएम आवास योजना ने सपना किया साकार रायपुर 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित आशियाने का सपना साकार करने का माध्यम बन चुकी है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले श्री […]

