रायपुर, 25 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार अस्पताल में बाथ टब एवं बर्फ बनाने की मशीन इंस्टॉल की गई है, ताकि लू या अत्यधिक गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक दवाओं, ओआरएस एवं शीतल पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी मामलों के मद्देनजर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः सतर्क है।
संबंधित खबरें
3 सितंबर को दिव्यांग के साथ साथ शिशु और नेत्र रोग का होगा इलाज
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2025/sns/- जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल और दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसी माह में 3 और 24 सितंबर (प्रत्येक पहले और चौथे बुधवार) को शिशु रोग और नेत्र रोग का इलाज के साथ साथ दिव्यांगता प्रमाण […]
पाली महोत्सव 2026 में संगीत और भक्ति का अनोखा संगम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति’
कोरबा, 16 फरवरी 2026/sns/-पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जहाँ श्रोताओं ने ऐतिहासिक पाली शिव मंदिर की पावन छाया में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। मंच पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सलमान अली, खुशबू ग्रेवाल, और मीत ब्रदर्स ने फिल्मी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।साथ […]
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 07 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग, 01 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु 01 से 15 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों को परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को बैठक में मूल्यांकन उपरांत लिए गये निर्णय अनुसार 07 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति […]

