छत्तीसगढ़

केयर सेंटर-सियान गुड़ी के प्राथमिक स्तर पर स्थापना व  संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित


कोरबा, 25 फरवरी 2026/sns/-जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 सीटर “डे केयर सेंटर-सियान गुड़ी” का प्राथमिक
स्तर पर स्थापना एवं संचालन किया जाना है। जिसके लिए रूचि रखने वाले स्वैच्छिक संस्थाओं से द्वितीय रिकवेस्ट फार प्रपोजल उप संचालक समाज कल्याण जिला कोरबा के पते पर  09 मार्च 2026 अपरान्ह 04  बजे तक आमंत्रित किया गया है।  
इच्छुक संस्था/फर्म जिला कोरबा के आधिकारिक वेबसाईट  https://korba.gov.in    पर उक्त  प्रस्ताव  आमंत्रित करने हेतु अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही  कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण कोरबा में कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र एवं शर्तें के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *