अंबिकापुर, 25 फरवरी 2026/sns/- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अंबिकापुर, जिलादृसरगुजा (छ.ग.) के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र अंबिकापुर के मोमिनपुर एवं नवागढ़ वार्ड में पीलिया के संभावित फैलाव की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। दिनांक 24.02.2026 को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर की 35 नर्सिंग छात्राओं द्वारा घर-घर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इससे पूर्व दिनांक 23.02.2026 को लिए गए पीलिया के सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र में वर्तमान स्थिति नियंत्रण में पाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी अथवा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोतरी, हरदी एवं भेड़वन स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही धान खरीदी की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता […]
पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ी भाषा को नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले पुरोधा : उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
बिलासपुर, 22 फरवरी 2026/sns/-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के जन्म शताब्दी समारोह में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल 2018 को उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता […]
शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
जगदलपुर, 17 नवंबर 2025/sns/- शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल परिवार को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना […]


