छत्तीसगढ़

आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों से ग्रामीणों में बढ़ रही जागरूकता, 430 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार


रायगढ़, 24 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ.सी.एस. गौराहा के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा द्वारा गांव-गांव में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद पद्धति के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क उपचार भी प्रदान किया जा रहा है।
औषधालय बुनगा के डॉ. अजय नायक द्वारा विभिन्न ग्रामों में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविरों में मुख्य रूप से वात रोग, उदर रोग, कास (खांसी), चर्म रोग, उच्च रक्तचाप (बीपी), कमजोरी आदि से पीड़ित मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। फरवरी माह में नावापारा (ब), बोन्दा, रायपाली, बरपाली, शंकरपाली, रनभाठा, पूसल्दा एवं सेमीभावर में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 430 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
डॉ. जागृति पटेल द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जीवनशैली जनित रोगों, संतुलित आहार-विहार, योगासन, स्वच्छता एवं नशामुक्ति के संबंध में पाम्पलेट के माध्यम से विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बुनगा में प्रतिमाह विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे आमजन को निरंतर लाभ मिल रहा है। योग प्रशिक्षक दुलामणि रजक द्वारा बुनगा में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है। रोगानुसार विभिन्न योगासन कराए जाते हैं, जो रोगमुक्ति में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।शिविरों के सफल संचालन में फार्मासिस्ट भोज मालाकार, एमपीडब्ल्यू वर्षा ठेठवार एवं राजेश साव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *