अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि TATA Consumer Products Limited द्वारा विनिर्मित खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा सम्पन्न फाईन बेसन 500 ग्राम, कोड-013, सरल क्रमांक-86/2025, बैच नं0 GV5H0844DI, पैक्ड-08 अक्टूबर 2025, अवसान तिथि 07 मार्च 2026 को Call Lab Pvt. Ltd. Bhopal (M.P.) के जांच प्रतिवेदन क्रमांक R-0024/2026 (10024/10/01/2026) 27 जनवरी 2026 द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि उक्त बैच नं.GV5H0844DIके खाद्य पदार्थ को ना खरीदें साथ ही साथ सभी खाद्य विक्रेता, थोक/फुटकर से भी अपील है कि उक्त बैच नं. GV5H0844DI के खाद्य सामग्री का क्रय/विक्रय/भण्डारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि त्रुटिवश भी ऐसे खाद्य पदार्थ के विक्रय की संभावना ना रहे। उक्त बैच नंबर के शेष बचे हुए खाद्य पदार्थ को पृथक से संधारित किया जाए ताकि कंपनी में वापसी की कार्यवाही किया जा सके।
संबंधित खबरें
निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग और जिला अस्पताल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय संयुक्त भवन, (कंपोजिट बिल्डिंग), जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कंपोजिट बिल्डिंग के ड्राइंग डिजाइन को देखकर कार्य ग्राउंड लेबल तक होने पर कार्यों में तेजी लाने और 15 अगस्त 2026 […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
कवर्धा, 13 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी के साथ आज कवर्धा में चल रहे 11 करोड़ रुपए की लागत से ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की […]

