छत्तीसगढ़

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

सुकमा, 23 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। सुकमा जिले में इस परीक्षा के लिए 2 केंद्र शासकीय शहीद बापूराव पीजी कॉलेज सुकमा और पीएम श्री शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कुम्हाररास सुकमा बनाए गए हैं, जहां कुल 390 परीक्षार्थी दो पालियों में प्रातः 10 से 12 बजे एवं अपराह्न 3 से 5 बजे परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री शबाब ख़ान ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, पारदर्शी पानी की बोतल और निर्धारित पेन आदि ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों में सघन जांच, मेटल डिटेक्टर से तलाशी एवं साइबर सुरक्षा के लिए जैमर की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *