बिलासपुर, 22 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका 21 फरवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका रायगढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। राज्यपाल का आगमन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में होगा। इसके पश्चात वे यूनिवर्सिटी में दोपहर 3 बजे “ट्रांसफॉर्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट” विषय पर आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल शाम 4 बजे बिलासपुर से चंदखुरी, जिला मुंगेली के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे सड़क मार्ग से लोकभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए आई टी आई प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन
कवर्धा, 30 सितम्बर 2025/sns/-अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के उद्देश्य से जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कवर्धा, पंडरिया, बोडला, पिपरिया एवं सहसपुर-लोहारा में 23, 24, 26 एवं 27 सितंबर को कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को पंजीयन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट […]
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन : परंपरा और आधुनिकता का संगम रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी […]
महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर- मंत्री श्री लखन लाल देवांगन’
कोरबा, 25 सितंबर, 2025/sns/- महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी पहल की शुरुआत की गई, जो उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी बल्कि सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा ने […]


