जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे के आदेशानुसार जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा) जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ एवं चांपा ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान ना हो इसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा-04 के तहत् अनुविभाग जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ एवं चांपा क्षेत्रांतर्गत डी.जे. का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए अन्य ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग बिना लिखित पूर्वानुमति के प्रतिबंधित किया है। विशिष्ट परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 200 एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अंतर्गत संबंधित अनुविभाग मुख्यालय की तहसील में अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभाग मुख्यालय से भिन्न तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा दी जाएगी, लेकिन यह अनुमति किसी भी परिस्थितियों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे के बीच की अवधि के लिए नही दी जा सकेगी। बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
संबंधित खबरें
मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली ललमोतिया की इस बार की दिवाली होगी खास महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया, कमाई हुई दोगुनी
अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली कुम्हार ललमोतिया की इस बार की दिवाली बेहत खास होगी, क्योंकि इस वर्ष उनकी कमाई दोगुनी हो गई है। उन्होंने दिवाली के लिए पहले से ही तैयारी कर बड़ी संख्या में दिए, कलश आदि बना लिए हैं, बिक्री भी शुरू […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सवमेडिकल के विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ब्लड सेंटर में मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मानवता और सेवा की भावना का परिचय देते हुए मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया। अधिष्ठाता शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव डॉ. पीएम लुका ने विद्यार्थियों के इस […]
धरती आबा जनभागीदारी अभियान धरती आबा जन भागीदारी अभियान-जन चेतना से जन कल्याण की ओर
मोहला, 25 जून 2025/sns/- धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के संरक्षण, सतत विकास और ग्रामीण भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना नरेगा अंतर्गत कुल 374 नये जॉबकार्ड […]

