रायगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के अंतर्गत ऑंगनबाड़ी केन्द्र सियारपाली में ऑंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी तथा अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली
राजनांदगांव, 25 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा […]
सालिक राम ने दो टोकन में बेचा पूरा धान, शासन प्रशासन की सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान
रायगढ़, 29 जनवरी 2026/sns/- रायगढ़ विकासखंड के ग्राम-पंडरीपानी निवासी किसान श्री सालिक राम ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का सफलतापूर्वक लाभ उठाते हुए अपना संपूर्ण धान दो टोकन के माध्यम से विक्रय किया। उन्होंने पहले टोकन में 274 कट्टा एवं दूसरे टोकन में 300 कट्टा धान […]
145 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त 690 किलो लाहन किया गया नष्ट आबकारी विभाग की सतर्क कार्रवाई,
रायपुर, 31 जुलाई 2025/sns/- बलौदाबाजार जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने एवं कोचियों पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल का औचक लगातार संचालित किया जा रहा है। आबकारी की टीम ने जांच पड़ताल के दौरान 145 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान जब्त […]



