जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देषन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर हाई स्कूल भवरेली, बम्हनीडीह में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करना तथा वार्षिक परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास एवं तनाव मुक्त अध्ययन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देष्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थय और पोषण में सुधार के साथ बालिकाओं में कैंसर रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, नशीले पदार्थों से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता एवं निवारक देखभाल की जानकारी दी। साथ ही आत्म-सम्मान, आत्म-सुरक्षा और 12वीं के बाद रुचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लैंगिक हिंसा की रोकथाम और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में परियोजना बम्हनीडीह पर्यवेक्षक श्रीमती दुर्गश नंदिनी यादव, श्रीमती रामकुमारी पटेल, सुश्री अल्का चंद्रा, श्री राजकुमार झलरिया, श्री लतेलराम करियारे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शक्ति सदन संचालन के लिए आवेदन 19 जनवरी तक
बिलासपुर, 02 जनवरी 2026/sns/-भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति का आरंभ किया गया है। मिशन शक्ति की उपयोजना “सामर्थ्य” के अंतर्गत स्वाधार एवं उज्जवला गृह योजना को समाहित करते हुए शक्ति सदन – एकीकृत राहत एवं पुनर्वास गृह योजना […]
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
रायपुर, 10 जनवरी 2026/sns/- जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, […]
उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
मोहला, 29 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कण्डिका 4(ख) के अंतर्गत ग्राम पंचायत में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गोर्राटोला, अंबागढ़ चौकी (शहरी) की संचालन एजेंसी द्वारा दुकान का संचालन नहीं करने संबंधी समर्पण पत्र प्रस्तुत किया गया है। वहीं, शासकीय उचित मूल्य दुकान चिखली वर्तमान में निलंबित है, जिसे अस्थायी […]

