सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से ध्वनि प्रदूषण (नियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 छ.ग. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध का आदेश जारी कर लागू किया है। विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सारंगढ़ और बिलाईगढ़ द्वारा नियमानुसार सीमित अवधि, समय एवं शर्तों के अधीन अनुमति प्रदान की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा 20 फ़रवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक संभावित है।
संबंधित खबरें
पीएम आवास के निर्माण में प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
बीजापुर, 19 सिंतबर 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बुधवार को इंद्रावती सभागार में जिले में ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की। केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आपेक्षित प्रगति नहीं आने पर कलेक्टर ने कड़े निर्देश देते हुए लक्ष्य निधार्रित कर कार्य करने को कहा। […]
सारंगढ़ शहर में पानी सप्लाई के लिए मुख्य सड़क को बिना डिस्टर्ब किए पाइपलाइन पूर्ण 2 लेन सड़क के 3 मीटर नीचे से 37 मीटर का सुरंग बनाया तब हुआ पाइप लाइन का काम सारंगढ़ आवर्धन योजना से आने वाले दिनों में शहर को 20 किमी दूर महानदी से सीधा मिलेगा पानी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में विभागीय दल द्वारा सारंगढ़ आवर्धन योजना में निरंतर काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सारंगढ़ शहर को 20 किमी दूर महानदी से सीधा पानी मिलेगा। इसके लिए […]
वीर शहीदों की स्मृति में तथा सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवसअमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन रायगढ़ के हॉनरी सूबेदार मेजर सुखू राम बारबा को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित
रायगढ़, 08 दिसम्बर 2025/sns/- मातृभूमि की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में तथा सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में आज जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम श्री अपूर्व टोप्पो ने […]



