सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र सोमवार 23 फरवरी से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त विभागों में पदस्थ एवं कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि विधानसभा सत्र की अवधि में वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन प्रस्ताव, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण सूचना, आश्वासनों, अशासकीय संकल्पों, याचिकाओं तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार एवं सूचनाओं पर निर्धारित समयावधि में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदेश जारी किए हैं और इस कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनका मोबाइल नंबर 9425564594 है। कार्यालय का ईमेल कलेक्टर डेश एसजीएचबीजीएच एट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन है।
संबंधित खबरें
सेवा मैराथन दौड़ का आयोजन 21 सितम्बर को
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव, सेवा पखवाड़ा एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा समता जनकल्याण समिति के सहयोग से रविवार 21 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में सेवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। सेवा मैराथन दौड़ में नागरिकों से अधिक […]
308 ग्रामों में विलेज एक्शन प्लान निर्माण अंतिम चरण में अधिकारी लगातार कर रहे गांवों का दौरा
महासमुंद, 27 सितम्बर 2025/sns/- आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन को गति देने हेतु जिले में अधिकारी भी लगातार गांवों का दौरा कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम रेताल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने पिथोरा विकासखंड के ग्राम […]
जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नए दिशा निर्देश जारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
दुर्ग, 10 दिसंबर 2025/sns/- भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त की अध्यक्षता में विगत दिवस आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के निर्देशों के परिपालन में, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आयुक्त/रजिस्टार (जन्म-मृत्यु) नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/भिलाई चरोदा/रिसाली, सिविल सर्जन सह अधीक्षक एवं रजिस्ट्रार जिला अस्पताल दुर्ग, सिविल सर्जन सह अधीक्षक एवं रजिस्ट्रार सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई दुर्ग, […]

